डेस्क:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को गुजरात के सूरत और केंद्र शासित प्रदेश दमन के दौरे पर रहेंगे। इस महत्वपूर्ण दौरे के दौरान वह दोनों क्षेत्रों के विकास को नई रफ्तार देने के लिए लगभग 22,000 करोड़ रुपये की विभिन्न जन-कल्याणकारी और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। इस दौरान वे सूरत में एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे। दौरे की पूर्व संध्या पर प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ (ट्विटर) पर पोस्ट कर कहा, “मैं पांच जून को गुजरात के सूरत और दमन में लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के उद्देश्य से आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए उपस्थित रहूंगा। इन दोनों कार्यक्रमों में 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन या शिलान्यास किया जाएगा।

