नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट में टी20 फॉर्मेट को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है। बीसीसीआई ने टीम इंडिया की कमान अब श्रेयस अय्यर को सौंप दी है। वह सूर्यकुमार यादव की जगह भारतीय टी20 टीम के नए कप्तान होंगे।
बताया जा रहा है कि चयनकर्ताओं ने आने वाले बड़े टूर्नामेंट और टीम के भविष्य को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है। पिछले कुछ समय से श्रेयस अय्यर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे थे, जिसके बाद उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी दी गई।
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम ने कई अहम मुकाबले खेले, लेकिन अब भारतीय क्रिकेट नए नेतृत्व के साथ आगे बढ़ेगा। श्रेयस अय्यर के कप्तान बनने के बाद फैंस के बीच भी काफी उत्साह देखा जा रहा है।
अब सभी की नजरें आने वाली टी20 सीरीज पर टिकी हैं, जहां श्रेयस पहली बार पूर्णकालिक कप्तान के रूप में मैदान पर उतर सकते हैं।
आशुतोष झा

