राष्ट्रीय

मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल के आईसीयू में भीषण आग लगने से तीन मरीजों की मौत

डेस्क:बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। यहाँ के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र स्थित ‘प्रसाद अस्पताल’ के आईसीयू (गहन चिकित्सा कक्ष) में बृहस्पतिवार तड़के भीषण आग लग गई। इस हादसे में कम से कम तीन मरीजों की दम घुटने और झुलसने से मौत हो गई है। घटना के बाद अस्पताल परिसर में चीख-पुकार मच गई। अस्पताल प्रशासन से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने की मुख्य वजह आईसीयू वार्ड में हुआ शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे आईसीयू वार्ड में गहरा काला धुआं भर गया। धुएं के गुबार के कारण वहां भर्ती मरीजों को बाहर निकालने और बचाव कार्य चलाने में टीम को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *