अन्य

मुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड: हादसे से ज्यादा स्वास्थ्य मंत्री की चुप्पी पर सवाल

मुज्जफरपुर:बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित प्रसाद अस्पताल के ICU में गुरुवार तड़के लगी भीषण आग में चार लोगों की मौत हो गई। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को हादसे की वजह माना जा रहा है। आग के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई और राहत टीमों ने कई मरीजों को बाहर निकाला।

घटना के कुछ घंटों बाद स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार पटना एयरपोर्ट पर दिखे, लेकिन मीडिया के सवालों पर उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। उनकी इस चुप्पी को लेकर विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस और राजद नेताओं ने कहा कि कम से कम पीड़ित परिवारों के लिए संवेदना के दो शब्द तो बोलने चाहिए थे।

हालांकि बाद में निशांत कुमार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दुख जताया और जांच का भरोसा दिया। लेकिन इस हादसे ने बिहार के निजी अस्पतालों में फायर सेफ्टी और स्वास्थ्य व्यवस्था की तैयारियों पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

आशुतोष झा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *