राष्ट्रीय

कांग्रेस में बड़े फेरबदल की सुगबुगाहट! राजस्थान, दिल्ली और पंजाब सहित कई राज्यों में संगठन बदलने की तैयारी

डेस्क:आगामी चुनावी चुनौतियों को देखते हुए कांग्रेस आलाकमान देश भर में अपने संगठनात्मक ढांचे में एक बड़ा और व्यापक बदलाव करने की तैयारी में है। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी आधे दर्जन से अधिक राज्यों में अपने प्रदेश प्रभारियों और प्रदेश अध्यक्षों (PCC Chiefs) को बदलने की योजना पर काम कर रही है। इस पूरी कवायद में सबसे ज्यादा चर्चा राजस्थान को लेकर है, जहां एक बार फिर दिग्गज युवा नेता सचिन पायलट की भूमिका को लेकर सियासी बाजार गर्म है। इस पुनर्गठन प्रक्रिया ने पिछले हफ्ते तब गति पकड़ी, जब राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के बीच एक उच्च स्तरीय बैठक हुई। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों का मानना है कि कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर खड़गे के कार्यकाल का यह आखिरी सबसे बड़ा सांगठनिक फेरबदल हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *