राष्ट्रीय

सीबीएसई के ट्रोल हुए छात्रों से राहुल गांधी ने की मुलाकात, मोदी सरकार पर साधा निशाना

डेस्क:लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सीबीएसई 12वीं क्लास के उन छात्रों से मुलाकात की है, जिन्हें सोशल मीडिया पर राष्ट्र-विरोधी, पाकिस्तानी और सोरोस का एजेंट कहकर निशाना बनाया जा रहा था। दरअसल, 12वीं बोर्ड के नतीजे आने के बाद इन छात्रों ने अपनी आंसर शीट की गड़बड़ियों को लेकर आवाज उठाई थी। एक छात्र के इस दावे के बाद भारी हंगामा मच गया था कि बोर्ड ने उसके रोल नंबर पर किसी और की आंसर शीट अपलोड कर दी है। बाद में सीबीएसई ने अपनी गलती मानी और जांच तेज करने की बात कही। राहुल गांधी ने कहा, जवाब के बदले मिला अपमान
राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर छात्रों के साथ बातचीत का एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने तंज कसते हुए लिखा, “मेरे साथी राष्ट्र-विरोधी सोरोस एजेंटों के साथ एक दिलचस्प बातचीत।” राहुल गांधी ने आगे कहा, “वेदांत और उसके दोस्त बहुत होशियार और बहादुर युवा भारतीय हैं, जिन्होंने सीबीएसई और मोदी सरकार से कुछ सीधे-सादे सवाल पूछे थे, लेकिन उन्हें जवाब के बदले अपमान मिला। वे एक उज्ज्वल और सुरक्षित भविष्य के हकदार हैं और हम यह पक्का करेंगे कि उन्हें वह मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *