
दरभंगा। लहेरीयासराय स्थित ईदगाह वाली रोड बेंता, एम के कॉलेज के सामने एवं डॉ नागेंद्र महिला कॉलेज के बगल मे एस भी (श्री विशुद्धानंद) हॉस्पिटल प्राइवेट लिमिटेड के परिसर मे डॉ. गौरी शंकर झा (अस्थि एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ) द्वारा ग्रामीण चिकित्सकों के लिए एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजित इस शानदार कार्यक्रम में ग्रामीण चिकित्सकों को बताया गया। आपातकालीन मरीजों को किस प्रकार सुरक्षित एवं शीघ्रता से निकटतम स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल तक रेफर किया जाए। इसके साथ ही सड़क दुर्घटना (रोड ट्रैफिक एक्सीडेंट) के मामलों में उनकी भूमिका, दुर्घटनास्थल पर प्राथमिक सहायता प्रदान करने के तरीके, गंभीर रूप से घायल मरीजों के प्रबंधन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। डॉ. झा ने बेहोश मरीजों की पहचान, उनके प्रारंभिक उपचार,सीपीआर (सीपीआर कार्डियो पुल्मोंनरी रिज्यूस्किटेशन) कब, किसे और कैसे दिया जाना चाहिए बताया गया। इस विषय पर भी व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने बताया सीपीआर के दौरान छाती पर दबाव (चेस्ट कंप्रेशन) की उचित तकनीक एवं प्रति मिनट आवश्यक गति का विशेष महत्व होता है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीण चिकित्सकों द्वारा पूछे गए विभिन्न प्रश्नों का भी विस्तारपूर्वक उत्तर दिया गया। इस अवसर पर मनोज जी, महेश जी, संतोष कुमार, शंभू कुमार, प्रतीक कुमार, सुधीर ठाकुर, नागे जी, रोहित कुमार, दीपेश जी, जितेंद्र पंडित, संजय पंडित, सेतु जी, सुमन जी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल समापन के उपरांत सभी प्रतिभागियों के लिए हाई टी की व्यवस्था की गई, जहाँ सभी ने आपसी संवाद एवं अनुभवों का आदान-प्रदान किया।
