डेस्क:कर्नाटक की राजनीति से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। राज्य में पिछले काफी समय से चली आ रही लीडरशिप की खींचतान पर आखिरकार विराम लग गया है। सूत्रों के मुताबिक, कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया का मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा मंजूर कर लिया है। राज्यपाल ने गुरुवार शाम बेंगलुरु लौटने के बाद आधिकारिक तौर पर इसे स्वीकार किया। इससे पहले, सिद्धारमैया ने गुरुवार दोपहर बेंगलुरु के लोक भवन में राज्यपाल की अनुपस्थिति में उनके विशेष सचिव प्रभु शंकर को अपना इस्तीफा सौंपा था। आलाकमान के निर्देश के महज दो दिन बाद आए इस इस्तीफे के साथ ही उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के साथ चल रही सत्ता की जोरदार जंग खत्म हो गई है और राज्य में नए नेतृत्व का रास्ता साफ हो गया है। राज्यपाल थावरचंद गहलोत की अनुपस्थिति में विशेष सचिव प्रभु शंकर ने इस्तीफ़ा स्वीकार किया।

