राष्ट्रीय

कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना जारी, विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों की ‘अग्निपरीक्षा

डेस्क:पंजाब में स्थानीय शासन की दिशा तय करने वाले नगर निकाय चुनावों के लिए मतगणना (Counting) शुक्रवार सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई है। राज्य के कुल 102 स्थानीय निकायों के भाग्य का फैसला आज होने जा रहा है। अगले वर्ष होने वाले पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले इन चुनावों को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राज्य में 26 मई को आठ नगर निगमों -मोहाली, बठिंडा, अबोहर, बरनाला, कपूरथला, मोगा, बटाला और पठानकोट के साथ 75 नगर परिषदों और 19 नगर पंचायतों के कुल 102 स्थानीय निकायों के लिए मतपत्र के माध्यम से मतदान हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *