डेस्क: DK Shivakumar अब Karnataka के 40वें मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। राजनीतिक रणनीति और ‘ट्रबलशूटर’ इमेज के लिए मशहूर डीके शिवकुमार अपने महंगे लाइफस्टाइल को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में रहते हैं।
जहां ज्यादातर नेता सादगी वाली छवि दिखाने की कोशिश करते हैं, वहीं डीके शिवकुमार खुले तौर पर लग्जरी ब्रांड्स का इस्तेमाल करते नजर आते हैं। उनके पास Prada के सनग्लासेज, Rolex और Cartier की महंगी घड़ियां, Louis Vuitton के स्कार्फ और Gucci जैसे ब्रांड्स के एक्सेसरीज अक्सर दिखाई देते हैं।
96 हजार का स्कार्फ, 53 लाख की घड़ी
डीके शिवकुमार के Louis Vuitton स्कार्फ की कीमत करीब 96 हजार रुपये बताई जाती है। वहीं उनकी Rolex घड़ियों की कीमत 17 लाख से 53 लाख रुपये तक पहुंचती है। Cartier की लग्जरी घड़ियां भी उनके कलेक्शन में शामिल हैं।
उनका सिग्नेचर स्टाइल कुर्ता-पायजामा के साथ महंगे ब्रांडेड स्कार्फ पहनना माना जाता है। कई बार वह Gucci, Burberry और Fendi जैसे ब्रांड्स के स्कार्फ में नजर आ चुके हैं।
1400 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति
चुनावी हलफनामे के मुताबिक डीके शिवकुमार और उनके परिवार की कुल संपत्ति 1400 करोड़ रुपये से ज्यादा है। रियल एस्टेट, इंफ्रास्ट्रक्चर, एजुकेशन और माइनिंग सेक्टर में उनका बड़ा निवेश बताया जाता है।
राजनीतिक गलियारों में चर्चा यह भी रहती है कि डीके शिवकुमार महंगे गिफ्ट देने और ब्रांडेड चीजों के शौकीन हैं। हालांकि उनके करीबी नेताओं का कहना है कि लग्जरी लाइफस्टाइल के बावजूद वह आम लोगों से सीधे जुड़े रहते हैं।
लग्जरी के साथ टाइम मैनेजमेंट भी चर्चा में
पार्टी नेताओं के मुताबिक डीके शिवकुमार बेहद अनुशासित नेता माने जाते हैं। वह समय की पाबंदी को काफी महत्व देते हैं और चार्टर फ्लाइट की जगह अक्सर तय समय वाली कमर्शियल फ्लाइट से सफर करना पसंद करते हैं। वीआईपी लाउंज से दूरी और आम लोगों के बीच बैठना भी उनकी अलग पहचान माना जाता है।
आशुतोष झा

