
दरभंगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, बहादुरपुर की मेडिकल टीम डॉ. बैद्यनाथ कुमार, दुर्गेश कुमार, सोलानी बेन्द्रे एवं शबनम कुमारी द्वारा दरभंगा समाहरणालय परिसर अवस्थित जिला सूचना एवं जन-सम्पर्क कार्यालय, दरभंगा में स्वास्थ्य जाँच शिविर आयोजित हुई।समाहरणालय के वरीय अधिकारियों एवं कर्मियों का शुगर, बीपी (ब्लड प्रेशर) सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य जाँच किया गया। इस दौरान चिकित्सकीय टीम ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए, उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने, संतुलित खान-पान अपनाने तथा नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी।
मेडिकल टीम द्वारा विशेष रूप से उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह जैसी बीमारियों के प्रारंभिक पहचान एवं बचाव को लेकर आवश्यक जानकारी भी दी गई। स्वास्थ्य जाँच शिविर में समाहरणालय के विभिन्न शाखाओं उपनिदेशक जनसंपर्क, जिला विकास अधिकारी, जिला कल्याण अधिकारी के स्वास्थ्य की जांच की गई। साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दवाई और सलाह भी दिया गया। कई कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, स्वास्थ्य परीक्षण कराया। जाँच के दौरान आवश्यकतानुसार चिकित्सकीय परामर्श भी उपलब्ध कराया गया।
मेडिकल टीम ने बताया अनियमित दिनचर्या, तनाव एवं बदलती जीवनशैली के कारण शुगर एवं बीपी जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही है, ऐसे में समय समय पर स्वास्थ्य जाँच कराना अत्यंत आवश्यक है, ताकि किसी भी बीमारी का प्रारंभिक स्तर पर पहचान कर उचित उपचार किया जा सके।
समाहरणालय परिसर में आयोजित इस स्वास्थ्य जाँच कार्यक्रम को अधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा उपयोगी, सराहनीय पहल बताया गया।
