
दरभंगा। पप्पू यादव के करीबी और दरभंगा से डॉ मुन्ना खान के दाहिने और सबसे वफादार हमदर्द साथियो में एक राजेश कुमार यादव ऊर्फ चुनमुन यादव के लक्ष्मीसागर स्थित आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। असमय निधन से सारा पप्पूवादी परिवार आज बहुत दुखी है। चुनमुन यादव के लक्ष्मीसागर स्थित आवास पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमे परिवार और स्थानीय लोगो के साथ बड़ी संख्या में पप्पू यादव के समर्थक डॉ मुन्ना खान के साथ पहुंचे थे। इस अवसर पर राजेश यादव ऊर्फ चुनमुन यादव के श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पप्पूवादी एवं कांग्रेस नेता, डॉ मुन्ना खान ने कहा उनके श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में हम सभी लोग उनके परिवार से मिलने पहुंचे है। हमारे भाई चुनमुन यादव हमारे दाहिने हाथ थे वे आज इस दुनिया में नहीं है हम लोगो के बिच नही है। उनके चले जाने के बाद मै खुद को आज अधूरा और अकेला महसूस कर रहा हूँ। उन्होंने कहा की मै हमेशा उनके परिवार के साथ ख़रा रहूंगा। और उनके परिवार के साथ मै और पूरा पप्पूवादी परिवार बने रहेंगे। डॉ मुन्ना खान भावुक होते हुए कहा की मै अपने दिल के दर्द को अपने जुवा से बता नहीं सकता हूँ के आज हम पर क्या बीत रही है। हम सभी उनको और उनके सामाजिक कार्यों को कभी भी भुला नहीं सकते है। श्रद्धांजलि सभा के अवसर पर मै उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। और दुआ करता हूं उनके परिवार को इस दुख को सहने की हिम्मत है और इस दुख से बाहर निकाले। श्रद्धांजलि सभा के अवसर पर चंद्रकांत यादव, अधिवक्ता सुनील कुमार, दीपक झा,भैरव कुमार, सुनील यादव, कुणाल पांडेय, नफीस खान,नौशाद आलम, आसिफ हसनैन,हुसैन खान, रौशन झा सहित अन्य गन्यमान्य लोग मौजूद रहे।
