अन्य

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा क्रिस गेल का ऐतिहासिक रिकॉर्ड, एलिमिनेटर में छक्कों की बारिश

पंजाब: आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में Vaibhav Suryavanshi ने ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसने क्रिकेट जगत को चौंका दिया। राजस्थान रॉयल्स के इस युवा बल्लेबाज ने यूनिवर्स बॉस Chris Gayle का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ते हुए इतिहास रच दिया।

एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्कों का नया रिकॉर्ड:

आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड लंबे समय से क्रिस गेल के नाम था। उन्होंने Indian Premier League 2012 में 59 छक्के लगाए थे। यह रिकॉर्ड 14 साल तक कायम रहा, लेकिन अब वैभव सूर्यवंशी ने इसे पीछे छोड़ दिया है।

एलिमिनेटर मुकाबले के दौरान वैभव ने अपना 60वां छक्का लगाकर नया रिकॉर्ड बना दिया। अब आईपीएल इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के:

60* — Vaibhav Suryavanshi (2026)

59 — Chris Gayle (2012)

52 — Andre Russell (2019)

51 — Chris Gayle (2013)

45 — Jos Buttler (2022)

प्लेऑफ में सबसे तेज अर्धशतक की बराबरी:

New Chandigarh के मुल्लांपुर स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी बल्लेबाजी की। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज Pat Cummins के ओवर में लगातार तीन छक्के जड़कर मैच का रुख बदल दिया।

वैभव ने सिर्फ 16 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। इसके साथ ही वह आईपीएल प्लेऑफ इतिहास में संयुक्त रूप से सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। इससे पहले Suresh Raina ने Indian Premier League 2014 के प्लेऑफ में 16 गेंदों में अर्धशतक लगाया था।

  • कप्तान कमिंस का फैसला पड़ा भारी:

एलिमिनेटर मुकाबले में Sunrisers Hyderabad के कप्तान Pat Cummins ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी, लेकिन वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक बल्लेबाजी ने शुरुआती ओवरों में ही मैच का माहौल बदल दिया। राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजों ने आक्रामक शुरुआत करते हुए हैदराबाद के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया।

आशुतोष झा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *