
दरभंगा। दरभंगा स्टेशन रोड के दुकानदारो ने अपनी अपनी दुकाने घटना के बाद दूसरे दिन भी स्टेशन रोड की सभी दूकाने एकजुटता के बन्द ररखा। थाना मे लिखित आवेदन देने व आश्वासन के बावजूद रात मे अवैध बस पार्किन्ग जारी,दूकानदारो मे भयाक्रान्त व आक्रोश.
सोमवार को रात्रि मे स्टेशन रोड मे अवैध बस पार्किन्ग करने वाले असमाजिक मैनेजर के द्वारा दूकानदारो के साथ अक्षम्य अपराध करने वालो के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने,अवैध बस पार्किन्ग पर अविलम्ब रोक लगाने,स्टेशन रोड मे दूकानदारो व यात्रियो को सुरक्षा की पुख्ता इन्तजाम करने की मांगो को लेकर बुधवार को स्टेशन रोड दूकानदार संघ के आह्वान पर दूसरे दिन भी सभी दूकाने बंद रहे। दूकानो के बन्द रहने के कारण आमजनो को भी जीवनोपयोगी सामान नही मिलने से काफी परेशानीयों का सामना करना पड रहा। स्टेशन रोड दूकानदार संघ की ओर से विश्वविधालय थानाध्यक्ष को लिखित आवेदन देने व प्रभारी थानाध्यक्ष द्वारा बस पार्किन्ग नही लगाने व दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने के आश्वासन दिये जाने के बावजूद रात भर बस पार्किन्ग होने व अभियुक्त की गिरफ्तारी नही होने से दूकानदार भयाक्रान्त व आक्रोशित है। मुख्य संरक्षक, आर के दत्ता ने कहा हम जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन से मान्ग करते है स्टेशन रोड मे अवैध बस पार्किन्ग पर तुरन्त रोक लगाये व दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई व गिरफ्तारी सुनिश्चित हो।
