डेस्क:केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में लैंगिक समानता के दृष्टिकोण की सराहना करते हुए कहा कि सीमाओं की सुरक्षा में महिलाओं का योगदान पुरुषों से कहीं अधिक है। अमित शाह ने राजस्थान के बीकानेर स्थित सांचू सीमा चौकी पर बीएसएफ प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उन्होंने बीएसएफ कर्मियों से बातचीत भी की और महिला कर्मियों के लिए बैरकों का उद्घाटन किया।

