राष्ट्रीय

क्वाड विदेश मंत्रियों की महाबैठक! अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो का बड़ा बयान- सिर्फ बातचीत नहीं, अब ‘ठोस एक्शन’ का समय

डेस्क:भारत की मेजबानी में मंगलवार को ‘क्वाड’ (Quadrilateral Security Dialogue) देशों के विदेश मंत्रियों की एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस उच्च स्तरीय बैठक में सदस्य देशों ने साफ कर दिया कि क्वाड अब केवल चर्चा और विचार-विमर्श का मंच नहीं रह गया है, बल्कि यह वैश्विक और क्षेत्रीय चुनौतियों से निपटने के लिए व्यावहारिक और ठोस कदम उठाने का एक मजबूत केंद्र बन चुका है। बैठक की अध्यक्षता भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने की, जिसमें अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो, ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग और जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी (मोटेगी) ने हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *