डेस्क:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने खड़े व्यक्ति पीएम मोदी की सबसे बड़ी ताकत है। पीएम मोदी अगर इन्हें नहीं बुलाते तो देश को इनके बारे में जानकारी ही नहीं मिलती। आपने कई रसूखदार लोगों को अकड़ में कहते सुना होगा कि सरकार उनकी है लेकिन सिस्टम हमारा है। अब पीएम मोदी ने उसी सिस्टम पर स्ट्राइक कर दी है। पीएम मोदी के घर के बेहद नजदीक एक क्लब है जिसे जिम खाना क्लब कहा जाता है। इसके बारे में आप पिछले कुछ दिनों से सुन रहे होंगे। पीएम मोदी के आवास के बेहद नजदीक जिस जमीन पर यह जिमखाना क्लब बना है, उस जमीन को खाली करने का आदेश इस क्लब को दे दिया गया है। यह क्लब पीएम आवास से इतना नजदीक है कि सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन सकता है। प्रधानमंत्री का घर 11 एकड़ में बना हुआ है। जबकि बगल में बना जिमखाना क्लब 27 एकड़ में बना है।

