अन्य

बीजेपी जॉइन करते वक्त पार्टी का नाम भूलीं रितु जायसवाल, मंच पर हंसने लगीं खुद

पटना: बिहार की राजनीति में उस समय दिलचस्प नजारा देखने को मिला जब Ritu Jaiswal भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के दौरान कुछ पल के लिए अपनी नई पार्टी का नाम ही भूल गईं। आरजेडी से नाराज चल रहीं रितु जायसवाल ने मंगलवार को भाजपा का दामन थाम लिया।

पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित सदस्यता ग्रहण समारोह में प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इसके बाद जब रितु जायसवाल मंच से अपनी बात रखने पहुंचीं तो उन्होंने बोलना शुरू किया, “आज मैं भारतीय जनता में…” इतना कहते ही वह कुछ सेकेंड के लिए रुक गईं और इधर-उधर देखने लगीं। इसके बाद वह खुद भी हंसने लगीं। कुछ देर बाद उन्होंने अपनी बात संभाली और भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पर खुशी जताई।

कार्यक्रम के दौरान रितु जायसवाल ने भाजपा में शामिल होने की वजह भी बताई। उन्होंने कहा कि जनता के बीच रहने के दौरान उन्हें महसूस हुआ कि लोगों की समस्याएं हर वर्ग और हर धारा में एक जैसी हैं। उन्होंने कहा कि अगर किसी नेता को राष्ट्र और जनता की सबसे ज्यादा चिंता है तो वह प्रधानमंत्री Narendra Modi हैं।

रितु जायसवाल ने कहा कि राष्ट्रहित सबसे ऊपर होना चाहिए और भाजपा की सोच उन्हें इसी वजह से पसंद आई। उनके भाजपा में शामिल होने को बिहार की राजनीति में अहम घटनाक्रम माना जा रहा है।

आशुतोष झा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *