डेस्क:लुटियंस दिल्ली के प्रतिष्ठित और ऐतिहासिक ‘दिल्ली जिमखाना क्लब’ (Delhi Gymkhana Club) को खाली कराने के केंद्र सरकार के फैसले पर कानूनी लड़ाई शुरू हो गई है। केंद्र सरकार द्वारा आगामी 5 जून तक क्लब की 27.3 एकड़ जमीन खाली करने के निर्देश को चुनौती देते हुए दिल्ली जिमखाना क्लब ने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने जस्टिस अवनीश झिंगन के समक्ष इस मामले का विशेष उल्लेख (Mentioning) करते हुए तुरंत सुनवाई की मांग की। कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मंगलवार, 26 मई को इस याचिका पर सुनवाई करने की सहमति दे दी है।

