डेस्क:अहमदाबाद के चांगोदर स्थित श्रीमती एन.एम. पाडलिया फार्मेसी कॉलेज द्वारा 34वीं APSI साइंटिस्ट मीट-2026 और ‘ड्रग डिस्कवरी एंड डेवलपमेंट इन एग्रोबायोटेक्नोलॉजिकल एंड फार्मास्युटिकल साइंस’ पर अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कॉलेज के चेयरमैन और मैनेजिंग ट्रस्टी श्री मगनभाई पटेल की अध्यक्षता में अहमदाबाद मैनेजमेंट एसोसिएशन (AMA),वस्त्रापुर में आयोजित किया गया था। कॉन्फ्रेंस की जानकारी देने से पहले इस कॉलेज के बारे में संक्षिप्त में बताना आवश्यक है। अहमदाबाद के चांगोदर में स्थित श्रीमती एन.एम.पाडलिया फार्मेसी कॉलेज हमारे देश के विशिष्ट फार्मा संस्थानों में से एक है। इस कॉलेज के चेयरमैन एवं मैनेजिंग ट्रस्टी मगनभाई पटेल के कुशल प्रशासन के कारण आज यह कॉलेज का एम.फार्म (M.Pharm) का परिणाम 100% रहता है और यहाँ 100% प्लेसमेंट भी होता है।
यह फार्मा कॉलेज अपने विशाल इन्फ्रास्ट्रक्चर, आधुनिक उपकरणों एवं सुरक्षा संसाधनों से सुसज्जित लैब्स, प्रोजेक्टर युक्त सेमिनार रूम, अनुभवी एवं विशेषज्ञ प्रोफेसरों की टीम,समर्पित टीचिंग एव नॉन-टीचिंग स्टाफ, ज्ञानवर्धक पुस्तकों से भरी लाइब्रेरी, वाई-फाई इंटरनेट सुविधा, छात्रों के लिए बीमा (Insurance) सुविधा, परिवहन सुविधा,बाहरी छात्रों के लिए हॉस्टल सुविधा, पीने के पानी के लिए आरओ (RO) प्लांट, निःशुल्क लॉकर सुविधा और आधुनिक सॉफ्टवेयर वाली 12 कंप्यूटर लैब्स जैसी विविध सुविधाओं से संपन्न है। साथ ही, पढाई में तेजस्वी और आर्थिक रूप से जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए संस्थान के ट्रस्ट द्वारा स्कॉलरशिप और छात्रों के माता-पिता को एस.एम.एस (SMS) या फोन के माध्यम से उनके बच्चों की पढ़ाई की जानकारी देने जैसी व्यवस्थाओं के कारण यह कॉलेज देश के अग्रणी कॉलेजों की श्रृंखला में आज अग्रेसर है। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. जितेंद्रभाई भंगाले के माइक्रो मैनेजमेंट एव समस्त स्टाफ की अथाग मेहनत से यह संस्थान आज शैक्षिक और स्वास्थ्य क्षेत्र में देश के भावी विशेषज्ञों का एक प्रमुख फार्मा हब बन गया है।

