डेस्क:अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो अपनी चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर शनिवार (23 मई 2026) को कोलकाता पहुंचे। रणनीतिक और ऐतिहासिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण इस दौरे की शुरुआत कोलकाता से होना कई मायनों में खास है। दरअसल, पिछले 14 वर्षों में यह पहला मौका है जब अमेरिका के किसी विदेश मंत्री ने कोलकाता का दौरा किया है। इससे पहले मई 2012 में तत्कालीन अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन यहां आई थीं। रुबियो का यह दौरा पश्चिम बंगाल में आए बड़े राजनीतिक बदलाव (भाजपा के नेतृत्व में नई सरकार के गठन) के बीच हो रहा है, जो इस यात्रा को और भी दिलचस्प बनाता है।

