राष्ट्रीय

दिल्ली के शास्त्री पार्क फर्नीचर बाजार में भीषण आग, लाखों का सामान खाक, दमकल गाड़ियों पर पथराव

डेस्क:उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क स्थित प्रसिद्ध फर्नीचर बाजार में शुक्रवार देर रात भीषण आग लग गई। इस भयावह हादसे में देखते ही देखते कई दुकानें जलकर खाक हो गईं, जिससे दुकानदारों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) के अधिकारियों ने शनिवार (23 मई 2026) को इस घटना की जानकारी दी। राहत की बात यह रही कि आग बुझाने का काम रातभर जारी रहा और इस पूरी घटना में किसी के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *