राष्ट्रीय

दिल्ली में चक्का जाम का डबल अटैक! ऑटो-टैक्सी हड़ताल के दूसरे दिन दोगुनी हुई सब्जियों की कीमत

डेस्क:दिल्ली-NCR में चल रही तीन दिवसीय ट्रांसपोर्ट और टैक्सी हड़ताल का असर अब सीधे आम जनता की जेब पर पड़ने लगा है। शुक्रवार को हड़ताल के दूसरे दिन दिल्ली की सबसे बड़ी थोक मंडी—आज़ादपुर मंडी—में सब्जियों की आवक भारी कमी देखी गई, जिसके चलते बाजार में हरी सब्जियों की कीमतें अचानक सामान्य से दोगुनी तक बढ़ गई हैं। आपूर्ति ठप होने के कारण मंडियों में केवल एक या दो दिन का ही स्टॉक बचा है, जिससे आने वाले दिनों में किल्लत और बढ़ने की आशंका है। धनिया की कीमत 40 रुपये से बढ़कर 100 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *