अन्य

मिथिला विश्वविद्यालय के 21 स्नातकोत्तर विभागों द्वारा 598 कार्यक्रमों का हुआ आयोजन कुलपति, प्रो संजय कुमार चौधरी ने इन शैक्षणिक कार्यक्रमों के लिए सभी विभागों की की प्रशंसा

दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के 21 स्नातकोत्तर विभागों द्वारा कुल 598 संगोष्ठियों/कार्यशालाओं/व्याख्यानों/प्रतियोगिताओं आदि का सफलता पूर्वक आयोजन किया गया। कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी ने 01 जनवरी, 2023 से 21 मई, 2026 के बीच केवल संख्यात्मक, बल्कि गुणात्मक रूप से इन आयोजनों के लिए सभी संकायाध्यक्षों, विभागाध्यक्षों,शिक्षकों की प्रशंसा करते हुए कहा सबकी सक्रियता एवं सहयोग से ही इतनी अधिक संख्या में आयोजन सफल हो पाए हैं, जिनके आयोजन के लिए सभी विभागाध्यक्ष, शिक्षक,कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं बधाई के पात्र हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *