
दरभंगा। डॉ. निहार रंजन सिन्हा कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के नए परीक्षा नियंत्रक बनाये गए। कुलाधिपति के आदेश पर रजभवन पटना ने नए नियंत्रक को लेकर आदेश जारी किया है। वे उप परीक्षा नियंत्रक सह प्रभारी नियंत्रक डॉ ध्रुव मिश्र से विभागीय कार्यभार संभालेंगे। उक्त जानकारी देते हुए पीआरओ डॉ निशिकांत ने बताया डॉ सिन्हा बाबा साहेब राम संस्कृत महाविद्यालय, पचाढ़ी, दरभंगा में हिंदी विषय के सह-प्राचार्य हैं।
रजभवन के पत्र में कहा गया है डॉ सिन्हा को परीक्षा नियंत्रक के पद पर तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेश पर्यन्त के लिये नियुक्त किया जाता है।
