तीन पिस्टल 79 गोली बरामद, दरभंगा पुलिस की SIT ने की कार्रवाई, मुजफ्फरपुर का कुख्यात अपराधी धराया, दरभंगा सहित अगल-बगल के चार जिलों में छिनतई की घटना को देता था अंजाम
दरभंगा : चर्चित चाय दुकानदार हत्याकांड मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर बहादुरपुर थाना क्षेत्र स्थित एक किराये के कमरे में छापेमारी की गई, जहां से भारी मात्रा में हथियार और आपराधिक सामान बरामद किया गया।13 मई को विश्विद्यालय थाना क्षेत्र के हसन चक के पास अमित कुमार से छिनतई करते वक्त हल्ला होने पर विरोध करने पहुंचे चाय दूकानदार श्रवण राम को गोली मार भाग गए थे अपराधी। जिसके बाद CCTV और तकनीकी माध्यमों से अपराधी की पहचान की गयी और फिर अपराधी को पकड़ा गया व्ही अभी एक सभी फरार है पहचान हो गया है गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
पुलिस ने मौके से घटना में प्रयुक्त काले-नीले रंग की 220 सीसी पल्सर मोटरसाइकिल, कई फर्जी नंबर प्लेट, 03 अवैध पिस्टल, 79 जिंदा कारतूस, 05 मैगजीन, 15 मोबाइल फोन, चेन स्नैचिंग में इस्तेमाल होने वाले उपकरण तथा एक काला स्कॉर्पियो वाहन बरामद किया है।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान हीरा लाल उर्फ रोहित उर्फ पन्नू सिंह उर्फ चुन्नू सिंह उर्फ केशव कुमार, निवासी कटरा थाना क्षेत्र, जिला मुजफ्फरपुर के रूप में हुई है।
पूछताछ में आरोपी ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर दरभंगा, सीतामढ़ी और मुजफ्फरपुर जिलों में चेन स्नैचिंग, लूट और अन्य आपराधिक घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार की है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी का आपराधिक इतिहास भी लंबा रहा है। वह जाले, मुसहरी, यूनिवर्सिटी (मुजफ्फरपुर) और कटरा थानों में दर्ज कई गंभीर मामलों जिनमें हत्या, लूट, हत्या का प्रयास और आर्म्स एक्ट शामिल हैं में नामजद रहा है।
इस मामले में अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।

