
दरभंगा। वरीय पुलिस अधीक्षक,दरभंगा जगुनाथ रेड्डी द्वारा वाजितपुर थाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में विभिन्न पंजी जैसे-दागी पंजी,अपराध पंजी,जेल से छूटे हुए अपराधियों की पंजी,केस डिस्पोजल,दैनिकी पंजी, ओडी पंजी,गुंडा पंजी, अपराध अनुसंधान पंजी,हाजत पंजी, गिरफ्तारी पंजी,पीसी रजिस्टर सहित अन्य प्रकार के सभी पंजियों का जांच किया। जांच के क्रम में पंजी को अद्यतन करने हेतु एवं इसकी समीक्षा करने हेतु थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया एवं उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए। लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन हेतु निर्देश दिये गए। कांड में अविलंब गिरफ्तारी हेतु दिशा-निर्देश दिये गए। विधि-व्यवस्था संधारण हेतु दिशा निर्देश। थाना में संधारित पंजीयों, लंबित कांडों की समीक्षा की गई, अनुपालन हेतु कतिपय निर्देश दिए गए।
पीसी के समीक्षा में समन,बी डब्लू ,एनबी डब्लू , इश्तिहार और कुर्की पंजी की समीक्षा की गई और लंबित समन बीडब्लू ,एनबीडब्लू ,का प्राप्ति के 15 दिनों के अंदर तामिला का निर्देश दिया गया। इश्तिहार और कुर्की का प्राप्ति के 3 दिनों के अंदर तामिला का निर्देश दिया गया।
साफ-सफाई एवं सुव्यवस्थित ढंग से रख रखाव हेतु दिशा-निर्देश दिये गए। हाजत सुरक्षा का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए। सभी अनुसंधानकर्ता का डेली रिपोर्ट तैयार करवाने हेतु निर्देशित। अनुसंधान की गुणवत्ता को सुधारते हुए कांड दैनिकी अद्यतन करना।
