डेस्क:चंडीगढ़ के स्कूली परिसरों में उस समय हड़कंप मच गया जब आज सुबह शहर के कई जाने-माने और प्रतिष्ठित स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल मिले। धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट मोड पर आ गईं और प्रभावित संस्थानों में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान (Search Operation) शुरू किया गया।गौरतलब है कि इसी हफ्ते की शुरुआत में भी शहर के तीन निजी स्कूलों को ऐसे ही धमकी भरे ईमेल मिले थे, जिसके बाद वहां तोड़फोड़-रोधी जांच की गई थी। हालांकि, पिछले मामलों की तरह इस बार भी विस्तृत तलाशी के बाद स्कूलों से कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।

