राष्ट्रीय

21वीं सदी के आधुनिक भारत के निर्माता’: पुण्यतिथि पर सोनिया, राहुल और खरगे ने पूर्व PM राजीव गांधी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

डेस्क:देश के पूर्व प्रधानमंत्री और ‘भारत रत्न’ राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर आज पूरा देश उन्हें नमन कर रहा है। बृहस्पतिवार सुबह कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने राजीव गांधी के स्मारक ‘वीर भूमि’ जाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। बृहस्पतिवार सुबह तड़के ही गांधी परिवार और कांग्रेस के शीर्ष नेता ‘वीर भूमि’ पहुंचे। वहां आयोजित प्रार्थना सभा में नेताओं ने दिवंगत नेता के देश के प्रति दिए गए सर्वोच्च बलिदान को याद किया। इस मौके पर नेताओं ने उनकी समाधि पर पुष्प चक्र अर्पित किए और देश की एकता व अखंडता को अक्षुण्ण रखने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *