डेस्क:पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष सज्जाद गनी लोन को उनके पिता की 24वीं बरसी पर नजरबंद कर दिया गया है। पार्टी ने एक बयान में कहा, ‘‘ जम्मू-कश्मीर पीपुल्स कॉन्फ्रेंस अपने अध्यक्ष एवं हंदवाड़ा से विधायक सज्जाद गनी लोन की उनके पिता की बरसी पर नजरबंदी की कड़ी निंदा करती है। पार्टी ने साथ ही लोन की नजरबंदी को अलोकतांत्रिक करार दिया। पार्टी ने कहा, ‘‘ऐसे कार्यों से जनभावनाओं को ठेस पहुंचती है और लोकतांत्रिक मूल्य कमजोर होते हैं। पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के संस्थापक और सज्जाद गनी लोन के पिता अब्दुल गनी लोन की 21 मई 2002 को आतंकवादियों ने उस समय गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी थी, जब वह हुर्रियत कॉन्फ्रेंस की एक रैली से लौट रहे थे।

