अन्य

राज्यसभा सांसद,डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने अपने निजी सचिव सांसद प्रतिनिधि उदय शर्मा को नगर निगम की बैठकों में भाग लेंगे नगर आयुक्त को भेजा पत्र 

दरभंगा। राज्यसभा सांसद, डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने अपने निजी सचिव सांसद प्रतिनिधि उदय शर्मा को सांसद के अनुपस्थिति में सांसद प्रतिनिधि नियुक्ति के रूप में दरभंगा नगर निगम की बैठको में भाग लेने के संबंध में दरभंगा नगर निगम के नगर आयुक्त, राकेश गुप्ता को पत्र लिखा। उन्होंने सांसद प्रतिनिधि नियुक्ति के संबंध में निवासी शिवाजी नगर,पो-

लालबाग,थाना-दरभंगा नगर,जिला दरभंगा (बिहार) राजेंद्र ठाकुर के पुत्र,उदय कुमार शर्मा को दरभंगा नगर निगम में सांसद प्रतिनिधि के रूप में नामित,अधिकृत करती हूँ। सांसद ने पत्र में कहा मेरे संसदीय कार्यालय एवं जनहित से संबंधित दरभंगा नगर निगम के कार्यों के संदर्भ में उदय कुमार शर्मा प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित रहेंगे। मुझे विश्वास है उन्हें अपेक्षित सहयोग प्रदान किया जाएगा ताकि जनसामान्य से जुड़े कार्यों का सुचारु रूप से निष्पादन सुनिश्चित हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *