
दरभंगा। जेसीआई दरभंगा मिडटाउन के द्वारा दरभंगा के छात्र छात्राओं को प्रतिभा सम्मान 2026 से पुरस्कृत किया। कार्यक्रम समाहरणालय स्थित अम्बेडकर सभागार में वर्ग 10 वीं एवं 12 वीं सीबीएसई बोर्ड में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किये है। मुख्य अतिथि ज़िलाधिकारी, कौशल कुमार द्वारा उन सभी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया। जिन्होंने वर्ग 10 वी या 12 वी के सीबीएसई/ आईसीएससी/ बिहार बोर्ड में अपने स्कूल में अधिकतम अंक प्राप्त लाए। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि ज़िलाधिकारी, कौशल कुमार,अपर समाहर्ता राजस्व मनोज कुमार, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन सलीम अख्तर, जिला शिक्षा पदाधिकारी विद्यानंद ठाकुर,रेड क्रॉस सोसाइटी के राज्य प्रतिनिधि डॉ राम बाबू खेतान संरक्षक सदस्य नीरज खेड़िया के साथ संस्था के अध्यक्ष प्रथम मित्तल,सचिव उधव खेड़िया,शुभम् चौधरी कार्यक्रम संयोजक प्रेयेष पौद्दार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किये। संस्था के अध्यक्ष प्रथम मित्तल ने मुख्य अतिथि को पाग चादर पुष्प गमला एवं मेमोनटो से सम्मानित किया। सचिव उधव खेड़िया ने अन्य अतिथियों का स्वागत मेमोनटो देकर किया।
मंच संचालन करते हुए संस्था सदस्य ने बताया यह कार्यक्रम हम ने सभी समुदाय के छात्र छात्राओं के लिए किया है जिससे अन्य छात्र भी प्रेरित होकर आगे आये। अध्यक्ष प्रथम मित्तल ने संस्था के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा संस्था हमेशा किसी एक समुदाय के लिए नहीं बल्कि दरभंगा जिले के हर वर्ग के हर समुदाय के लोगो के लिए कार्य करेगी एवं समय समय पर शिक्षा, एवं आप कैसे अपने आप आत्मनिर्भर हो से संबंधित कार्यक्रम करेगी। अभी संस्था ने हाल में ही दो मध्य विद्यालयों में आरओ सिस्टम लगवाया है जिससे बच्चे स्वच्छ पानी पी सकें। आगे भी उनकी संस्था ज़िलाधिकारी के अनुमति व सहयोग से दरभंगा के विकास स्वच्छता पर भी कार्य करेगी। आज 95 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। श्री कौशल ने कहा बच्चे किसी के बहकावे में न आकर अपने पढ़ाई पर आगे भी ध्यान दें और एक टारगेट बनाये उन्हें किस क्षेत्र में आगे पढ़ाई करनी है।
आज के जीवन शैली में मोबाइल या इंटरनेट को पढाई के लिए उपयोग में लायें न के रील या अन्य में,छात्रों को मूल मंत्र देते हुए कहा छात्रों को हमेशा अपने जीवन शैली में पढ़ाई एवं अनुशासित के सम्बन्ध में बताया। संस्था द्वारा ऐसे कार्यक्रम करने के लिए जेसीआई संस्था के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों को बधाई दी। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संस्था के शुभम चौधरी,शालीन पंसारी,गौरव सिंह,पारूष चौधरी के साथ साथ माउंट समर स्कूल के निर्देशक,राघवेन्द्र कुमार ने अहम भूमिका निभाई। धन्यवाद ज्ञापन सचिव उधव खेड़िया ने उपस्थित अभिभावकों, विद्यालयों के साथ जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया।
