अन्य

वैभव सूर्यवंशी ने स्टार्क को भी कूटा, विराट-अभिषेक का रिकॉर्ड तोड़ा, IPL 2026 में मचाया तूफान

धर्मशाला : वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज ने इस बार मिचेल स्टार्क पर हमला बोलते हुए ऐसा तूफानी खेल दिखाया कि मैदान में सनसनी फैल गई।
धर्मशाला में खेले गए मुकाबले में स्टार्क जब पारी का तीसरा ओवर लेकर आए, तब वैभव ने पहली ही गेंद से आक्रामक रुख अपना लिया। एक चौका और फिर गगनचुंबी छक्के के साथ उन्होंने स्टार्क की लाइन-लेंथ बिगाड़ दी। एक पुल शॉट इतना लंबा गया कि अंपायर को गेंद बदलनी पड़ी।

इस पारी के दौरान वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। उनके नाम अब 43 छक्के हो गए हैं। उन्होंने अभिषेक शर्मा के 42 छक्कों का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया। वहीं विराट कोहली और श्रेयस अय्यर भी इस सूची में काफी पीछे रह गए।

वैभव ने एक और अनोखा रिकॉर्ड बनाया। वह आईपीएल इतिहास में एक ही सीजन में तीन बार अपनी पारी की पहली गेंद पर छक्का लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले यह कारनामा सुनील नरेन, शाहरुख खान और देवदत्त पडिक्कल ने किया था।
लगातार बड़े गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी के बाद वैभव सूर्यवंशी अब आईपीएल 2026 के सबसे खतरनाक युवा बल्लेबाजों में गिने जा रहे हैं।

आशुतोष झा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *