
दरभंगा। मुख्यमंत्री के हाथों दरभंगा हवाई अड्डा की सुरक्षा सीआईएसएफ को हस्तांतरित होना गौरव की बात है। सीआईएसएफ की तैनाती से इस एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था अधिक मजबूत आधुनिक तथा विश्वसनीय बनेगी जिससे यात्रियों को बेहतर और सुरक्षित अनुभव प्राप्त होगा। पीएम मोदी के कुशल मार्गदर्शन में बिहार के सीएम सम्राट चौधरी लगातार राज्य के बुनियादी ढांचे के विकास तथा निवेश को बढ़ावा के लिए पहल कर रहे हैं जो इस बात का परिचायक है दरभंगा का सर्वांगीण विकास बिहार की एनडीए सरकार तथा यहां के सीएम सम्राट चौधरी की प्राथमिकता सूची में शामिल है। दरभंगा एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ को सुरक्षा व्यवस्था के हस्तांतरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दरभंगा एयरपोर्ट सलाहकार समिति के चेयरमैन सह स्थानीय सांसद डा गोपाल जी ठाकुर ने गुरुवार को एयरपोर्ट परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में उदगार व्यक्त करते हुए उपरोक्त बातें कही।
सांसद डा ठाकुर ने इस हस्तांतरण को आने वाले समय के लिए वरदान बताते हुए कहा कि यह दरभंगा सहित सम्पूर्ण मिथिला के लिए ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण क्षण है जिसका आने वाले समय में सकारात्मक परिणाम दिखेगा।
सांसद डा ठाकुर ने भारत सरकार के इस पहल को सुरक्षा के दृष्टिकोण से इस अति महत्वपूर्ण बताते हुए कहा इस कार्य के लिए मैं लगातार प्रयासरत था तथा देश के यशस्वी गृहमंत्री,अमित शाह जी विभिन्न अवसरों पर दर्जनों बार मिलकर दरभंगा एयरपोर्ट सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं सीआईएसएफ तैनाती को लेकर आग्रह किया था और यह आज साकार हुआ। श्री ठाकुर ने इस कदम के लिए प्रधानमंत्री,नरेंद्र मोदी कर्मठ गृहमंत्री, अमित शाह बिहार के मुख्यमंत्री, सम्राट चौधरी,पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा इस हस्तांतरण कार्यक्रम में बिहार के एनडीए के नेताओं जनप्रतिनिदियों के साथ साथ सरकार के उच्चाधिकारीयो एयरपोर्ट के अधिकारीयो सीआईएसएफ के अधिकारियों की उपस्थिति को दरभंगा जिला के लिए सुखद उपलब्धि बताया है।
