अन्य उत्तर प्रदेश

सीतापुर : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज

सीतापुर। सीतापुर जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर के निर्देश पर 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने की तैयारी तेज कर दी गयी है।

इस पहल द्वारा क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय, सीतापुर के सभी योग वेलनेस सेण्टर एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर के योग प्रशिक्षकों के द्वारा विद्यालयों, पार्कों एवं चिकित्सालयों में “योग शिविर” का आयोजन किया जा रहा है।

क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी सीतापुर डॉ. तृप्ति आर सिंह ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं जनमानस में योग के प्रति जागरूकता पैदा करना है, ताकि योग सभी की दैनिक चर्या की एक आदत (हिस्सा) बन जाये, जिससे बच्चों का शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास सुचारू रूप से हो सके। आयुष विभाग द्वारा प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों के द्वारा योगासन, प्राणायाम, ध्यान की विधियाँ विभिन्न विद्यालयों, पार्कों एवं चिकित्सालयों में सिखाई जा रही हैं।

इस सम्बन्ध में डॉ. तृप्ति आर सिंह ने बताया कि आयुष मंत्रालय भारत सरकार ने लिंक https://moa.habit.yoga?ref=uttar pradesh व टोल फ्री नं. 18003157008 जारी किया गया है। इस पर पंजीकरण कर लोग घर बैठे योग का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *