जालोर जिले के सांचौर क्षेत्र हरियाली गांव में आबादी भूमि के प्लॉट को लेकर चल रहा विवाद हिंसक हो गया। दबंगों ने कुछ दूसरे पक्ष के लोगों के ऊपर स्कॉर्पियो चढ़ा दी। वहीं, घटना के दौरान एक पक्ष के लोगों ने स्कॉर्पियो और कार के कांच तोड़ दिए। इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

