राष्ट्रीय

AIMIM नेता मतीन पटेल के मकान पर चला बुलडोजर, निदा खान को पनाह देने का आरोप

डेस्क: महाराष्ट्र के नासिक में चर्चित TCS धर्म परिवर्तन मामले में कार्रवाई तेज हो गई है. मुख्य आरोपी निदा खान की गिरफ्तारी के बाद अब उनकी मदद करने वाले AIMIM के पार्षद अब्दुल मतीन पटेल को घर और ऑफिस पर बुलडोजर कार्रवाई की जा रही है. पार्षद पर आरोप है कि उसने निदा को नारेगाव स्थित कौसर पार्क इलाके में अपने घर में पनाह दी थी.
जानकारी के मुताबिक, कार्रवाई से पहले मतीन पटेल ने अपना मकान पूरी तरह खाली कर दिया था. सोमवार सुबह से ही घर का सामान हटाने का काम जारी था. इसके बाद नगर निगम की टीम ने भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अवैध निर्माण तोड़ने की कार्रवाई शुरू की.
बुलडोजर कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए इलाके में व्यापक पुलिस बंदोबस्त किया गया. मौके पर डीसीपी, एसीपी, 11 पुलिस निरीक्षक (PI), 15 PSI/API अधिकारी, 8 महिला पुलिस अधिकारी,120 पुरुष पुलिसकर्मी , 60 महिला पुलिसकर्मी और 100 नगर निगम कर्मचारी तैनात किए गए हैं. फिलहाल अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई जारी है.

इधर नगर निगम ने दावा किया कि AIMIM पार्षद मतीन के घर और कार्यालय का निर्माण नियमों के खिलाफ किया गया है. नगर निगम ने तीन दिन पहले नोटिस जारी किया था. वहीं तीन दिन होने के बाद बुधवार सुबह निगम की टीम भारी कार्रवाई करने पहुंची. उनके साथ भारी संख्या में पुलिसकर्मी भी मौजूद थे.
निदा को पनाह देने के मामले में AIMIM पार्षद मतीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. नासिक पुलिस ने उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 249 के तहत केस दर्ज किया है. निदा खान की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मतीन पटेल को भी हिरासत में लिया था और उनसे पूछताछ की थी.
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के नेता मतीन पटेल महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के एक पार्षद हैं. हाल के दिनों में वो एक विवाद के कारण चर्चा में आए हैं. उन पर नासिक के चर्चित TCS केस की आरोपी निदा खान को शरण देने का आरोप लगा है आरोपी निदा खान को 7 मई को छत्रपति संभाजीनगर से गिरफ्तार किया गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *