राष्ट्रीय

मुंबई एयरपोर्ट के पास अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन में लगी आग, यात्रियों को बाहर निकाल

डेस्क: मुंबई (Mumbai) के अंधेरी (ईस्ट) में अंडरग्राउंड T2 एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन (Underground T2 Airport Metro Station) में आग लग गई है। आग की सूचना मिलते ही पूरा प्रशासन चौकस हो गाया। तुरंत यात्रियों को अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन से बाहर निकाला गया। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अधिकारियों के मुताबिक इस अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन में आग लगने की घटना शाम करीब 4:10 बजे हुई। इस घटना के बाद एहतियातन स्टेशन पर मौजूद सभी यात्रियों को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ।
एक अधिकारी ने बताया कि आग स्टेशन के टेक्निकल रूम में लगी थी। आग लगने के बाद स्टेशन परिसर में धुआं फैल गया, जिससे सुरक्षा के मद्देनजर मेट्रो सेवाओं को कुछ समय के लिए रोकना पड़ा। इस घटना का असर मुंबई मेट्रो लाइन-3 (एक्वा लाइन 3) के अंडरग्राउंड कॉरिडोर पर पड़ा, जहां आरे JVLR से कफ परेड के बीच सेवाएं थोड़ी देर के लिए प्रभावित रहीं।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि हालात अब काबू में है और सर्विस को धीरे-धीरे नॉर्मल किया जा रहा है। फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन शुरुआती तौर पर तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *