वायरल वीडियो

प्रेमी के साथ शादी कर ससुराल पहुंचते ही शुरू हो गई पिटाई ! लात मार-मारकर घर से भगाया !

 

यूपी के गाजीपुर में प्रिया विश्वकर्मा ने अपने घर से अभिषेक कन्नौजिया के साथ भागकर शादी कर ली। उसके बाद जैसे ही अपने पति के साथ ससुराल पहुंची, उसके साथ मारपीट की गई और घर से भगा दिया गया। बताया जा रहा है कि प्रिया के माता-पिता ने पहले से उसकी शादी कहीं और तय कर रखी थी। शादी के कुछ दिन पहले ही वह अभिषेक के साथ चली गई, साथ में घर में रखे लाखों के जेवर व नगदी भी ले गयी थी। शादी करने के बाद, प्रिया अपने पति अभिषेक के साथ ससुराल पहुंची थी, लेकिन ससुराल पक्ष ने प्रिया मौर्या को स्वीकार नहीं किया और लातों से मार-मारकर उसे घर से भगा दिया। मामला बिरनो थानाक्षेत्र के बेठौरा जयरामपुर का है, जहां प्रिया मौर्या के साथ बहुत बुरा बर्ताव किया गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *