डेस्क:पंजाब एक बार फिर सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर सवालों के घेरे में है। जालंधर और अमृतसर में कुछ ही घंटों के अंतराल पर हुए दो धमाकों ने पूरे राज्य में चिंता और भय का माहौल पैदा कर दिया है। इन घटनाओं के बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने भी सक्रियता दिखाते हुए पंजाब पुलिस के साथ जांच शुरू कर दी है। जांच एजेंसियां घटनास्थलों से फोरेंसिक साक्ष्य जुटाने, सीसीटीवी फुटेज खंगालने और धमाकों की पूरी कड़ी को समझने में जुटी हैं। साथ ही ऐसे समय में जब खालिस्तानी संगठन धमाके की जिम्मेदारी लेने का दावा कर रहे हैं, तब राज्य की राजनीति का आरोप प्रत्यारोप में उलझ जाना भी कई गंभीर प्रश्न खड़े कर रहा है।

