खेल

वैभव सूर्यवंशी को मिली चुनौती, अब कौन है सिक्सर किंग बनने के करीब

डेस्क: वैभव सूर्यवंशी ने इस साल के आईपीएल में अब तक सबसे ज्यादा सिक्स लगाए हैं, लेकिन अब उन्हें चुनौती मिलती हुई नजर आ रही है। मुंबई इंडियंस का बल्लेबाज वैभव के काफी करीब पहुंच गया है। हो सकता है कि एक दो मैचों में उनसे सिक्सर किंग का तमगा छिन जाए। यानी कुल मिलाकर आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने की जंग भी काफी दिलचस्प हो चली है।

आईपीएल के इस सीजन में अब तक सबसे ज्यादा छक्के राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने लगाए हैं। उन्होंने 10 मैच खेलकर 37 सिक्स लगाए हैं। वैभव ने 400 से अधिक रन भी पूरे कर लिए हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज रियान रिकल्टन हैं। रिकल्टन ने केवल 8 ही मैच खेलकर अब तक 33 छक्के लगा दिए हैं। यानी रिकल्टन वैभव से केवल चार ही सिक्स पीछे हैं।
इस लिस्ट में सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा भी ज्यादा पीछे नहीं हैं। उन्होंने 10 मैच खेलकर 32 चौके लगा दिए हैं। यही तीन ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 30 से अधिक सिक्स इस साल के आईपीएल में लगाए हैं। प्रियांश आर्या ने 26 सिक्स लगाए हैं। केएल राहुल और रजत पाटीदार ने 24 सिक्स लगाने का काम किया है।
इस बीच अगर चौके लगाने वाले बल्लेबाजों की बात की जाए तो वहां दो बल्लेबाज बराबरी पर हैं। केएल राहुल और विराट कोहली दोनों ने 9 मैच खेलकर 42 चौके लगाए हैं। राहुल ने जहां 400 से अधिक रन बना दिए हैं, वहीं विराट कोहली के नाम अभी 379 रन हैं। अभिषेक शर्मा 10 मैचों में 41 चौके लगाकर उनसे ज्यादा पीछे नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *