अंतरराष्ट्रीय

चीन की पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 21 लोगों की मौत, कई घायल

डेस्क: चीन (China) की एक पटाखा फैक्ट्री (Firecracker Factory) में भीषण विस्फोट (Massive Explosion) होने से 21 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 61 लोग घायल बताए जा रहे हैं. इस घटना के बाद चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं. यह घटना चीन के हुनान प्रांत की बताई जा रही है. विस्फोट के बाद मौके पर फायरफाइटर्स, रेस्क्यू कर्मी और मेडिकल स्टाफ तैनात किए गए.

यह विस्फोट सोमवार शाम को हुआ. वहीं इस घटना के बाद से चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो रहे वीडियो में एक बड़े इलाके से घना धुआं उठता दिखाई दे रहा है, जहां इमारतें ढह गई हैं और मलबा बिखरा हुआ है. हालांकि, इन वीडियो के सच होने की पुष्टि अभी तक नहीं की गई है.
होर्मुज पर तनाव से चीन परेशान
रिपोर्ट के अनुसार, यह विस्फोट हुआशेंग फायरवर्क्स मैन्युफैक्चरिंग एंड डिस्प्ले कंपनी में हुआ है. शी जिनपिंग ने विस्फोट के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दिए हैं और इस घटना के लिए कड़ी जवाबदेही तय करने को कहा है.
उन्होंने अधिकारियों को प्रमुख उद्योगों में जोखिम की जांच, आपदा नियंत्रण को मजबूत करने, सार्वजनिक सुरक्षा बढ़ाने के साथ-साथ लोगों के जीवन और संपत्ति की सुरक्षा बेहतर करने के लिए भी कहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *