डेस्क: भारत और अफगानिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला ओमान के अल अमेरात क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। इस अहम मुकाबले में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। अफगानिस्तान की टीम ने शुरुआत तो संभलकर की, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने दबाव बनाए रखा। ताजा अपडेट के मुताबिक भारत को पहली सफलता मिल गई है और अफगानिस्तान का स्कोर 7.1 ओवर में 30/1 है।
भारत को मिली पहली सफलता, अन्वय द्रविड़ ने दिलाया विकेट
अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत से ही कसी हुई गेंदबाजी की। इशान सूद और काव्या पटेल ने नई गेंद से अफगान बल्लेबाजों पर दबाव बनाया। शुरुआती ओवर में इशान सूद ने सिर्फ 3 रन दिए। इसके बाद भारतीय टीम को पहली सफलता मिली और अन्वय द्रविड़ के योगदान से अफगानिस्तान का पहला विकेट गिरा।
अफगानिस्तान ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला
मुकाबले में अफगानिस्तान के कप्तान सोहेल खान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। अफगानिस्तान की टीम ने ग्रुप स्टेज में अपने तीनों मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है। वहीं भारतीय टीम दो जीत और एक हार के साथ ग्रुप में दूसरे स्थान पर रही थी।
अंडर-19 एशिया कप के फाइनल पर दोनों टीमों की नजर
भारत और अफगानिस्तान के बीच यह मुकाबला बेहद अहम है, क्योंकि जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी। भारत की कोशिश अफगानिस्तान के मजबूत बल्लेबाजी क्रम को जल्दी समेटने की होगी। वहीं अफगानिस्तान की टीम बड़ा स्कोर खड़ा करके फाइनल का टिकट हासिल करना चाहेगी।
आर्यवीर सहवाग पर रहेंगी सबकी नजरें
भारतीय टीम को बल्लेबाजी में आर्यवीर सहवाग से काफी उम्मीदें होंगी। पूर्व भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर इस टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने तीन पारियों में 252 रन बनाए हैं। यूएई के खिलाफ पिछले मुकाबले में उन्होंने 168 गेंदों पर 160 रनों की शानदार पारी खेलकर भारत को 70 रनों से जीत दिलाई थी।
दोनों टीमों की प्लेइंग XI
भारत : लक्ष्य राजेश रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, अर्जुन राजपूत, यशवर्धन चौहान, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), मनल चौहान, मोहित उल्वा, आर्यन सावसानी, काव्या पटेल और इशान सूद।
अफगानिस्तान : आबिदुल्लाह नादरजान, फरीदुल्लाह एहसास, सुब्हान जखैल, नोमान सालारजई (विकेटकीपर), शाह फैसल रहीमी, ताहिर सरवरी, आमिर हमजा, सोहेल खान (कप्तान), मोहम्मद अली, बिलाल सलीमंखिल और नूर अली नियाजी।


