घटना यूपी के बुलंदशहर की है . यहां दो भाइयों में संपत्ति का विवाद चल रहा था. छोटा भाई मिथुन सोलंकी अपने भाई पर गांव की जमीन बेचकर नोएडा में प्रॉपर्टी में निवेश का दबाव बना रहा था. लेकिन, बड़ा भाई इसके लिए तैयार नहीं था. इस बात को लेकर विवाद हुआ. विवाद बढ़ता ही चला गया. फिर, मिथुन ने बड़े भाई को फंसाने के लिए तमंचे से अपनी टांग में गोली मार ली. फिलहाल मिथुन का हॉस्पिटल में इलाज किया जा रहा है. अगर ये वीडियो नहीं होता तो मिथुन अपनी साजिश में कामयाब हो जाता.

