राष्ट्रीय

गुंडे घुसे, मुझे पीटा’, भवानीपुर में हार पर ममता बनर्जी का सनसनीखेज दावा, फोन कॉल वायरल

डेस्क:पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने न केवल सत्ता परिवर्तन किया है, बल्कि एक ऐसा विवाद भी खड़ा कर दिया है जो अब अदालत की दहलीज तक पहुँचने वाला है। भवानीपुर विधानसभा सीट, जिसे ममता बनर्जी का अभेद्य किला माना जाता था, वहां से सुवेंदु अधिकारी की जीत के बाद ममता बनर्जी का एक फोन कॉल सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैल गया है। तृणमूल कांग्रेस के सांसद और वरिष्ठ वकील कल्याण बनर्जी द्वारा साझा की गई इस फोन बातचीत में ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग और सुरक्षा बलों पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *