उत्तर प्रदेश

केजीएमयू में नॉनवेज बैन पर सुरेंद्र राजपूत का भाजपा पर तंज, कहा-‘क्या अब लोगों के खानपान पर भी नियंत्रण करेगी भाजपा’

डेस्क:लखनऊ । कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने भाजपा पर देश में हिंदू-मुस्लिम की सियासत करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान प्रत्येक नागरिक को अपनी पसंद का भोजन करने और पहनावा चुनने की स्वतंत्रता देता है लेकिन भाजपा इस पर राजनीति कर रही है। कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने समाचार एजेंसी […]

उत्तर प्रदेश

नोएडा: ऑपरेशन ‘सीवाई-वज्रा’ में 8 अवैध कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 60 करोड़ से अधिक की साइबर ठगी का खुलासा

डेस्क:ग्रेटर नोएडा । उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा साइबर अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए गए प्रदेशव्यापी विशेष अभियान ‘ऑपरेशन सीवाई-वज्रा’ के तहत गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। इस विशेष अभियान के दौरान साइबर अपराध से जुड़े कई बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया गया। डिजिटल और मैनुअल इंटेलिजेंस के […]

उत्तर प्रदेश

नोएडा: ई-वाहन की बैटरी चार्जिंग के दौरान लगी आग, दो लोगों की मौत; 50 से अधिक लोगों का रेस्क्यू

डेस्क:नोएडा के थाना फेस-3 क्षेत्र स्थित मामूरा गांव में बुधवार को एक दर्दनाक अग्निकांड ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। गली नंबर-2 स्थित जी-4 भवन के ग्राउंड फ्लोर पर अचानक भीषण आग लग गई, जिसने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि बिल्डिंग में रहने वाले […]

उत्तर प्रदेश

2017 से पहले रोजगार और निवेश का माहौल चौपट था, आज कौशल और सुरक्षा से यूपी बना विकास का इंजन : सीएम योगी

डेस्क:लखनऊ । यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्व युवा कौशल दिवस-2026 के अवसर पर मंगलवार को कहा कि किसी प्रदेश का भविष्य तभी उज्ज्वल होता है, जब युवाओं को समान अवसर और कौशल विकास का मजबूत आधार मिले। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश आज अपनी विशाल युवा आबादी को ‘डेमोग्राफिक डिविडेंड’ में बदलते हुए […]

उत्तर प्रदेश

हॉस्टल मेस में नॉनवेज खाना बनाने और परोसने पर केजीएमयू ने लगाई रोक, संतों ने फैसले का किया स्वागत

डेस्क:लखनऊ । किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) ने सभी हॉस्टल मेस और कैंटीन में नॉनवेज खाना बनाने और परोसने पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। जिसको लेकर बुधवार को साधु-संतों ने विश्वविद्यालय के इस फैसले का स्वागत किया है। यह कदम उत्तर प्रदेश की राज्यपाल और राज्य विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल के […]

उत्तर प्रदेश

केजीएमयू में मांसाहारी खाने पर बैन का सपा ने किया विरोध, प्रवक्ता आशुतोष वर्मा बोले-‘यह दकियानूसी फैसला’

डेस्क:समाजवादी पार्टी (सपा) ने लखनऊ की किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में मांसाहारी भोजन पर प्रतिबंध लगाए जाने का विरोध किया है। सपा प्रवक्ता आशुतोष वर्मा ने कहा कि यह बिल्कुल गलत सोच है और समाजवादी पार्टी इसका विरोध करती है। आशुतोष वर्मा ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “मुझे लगता है […]

उत्तर प्रदेश

राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक से पहले संतों का बयान, कहा- मथुरा-काशी सब कुछ हमारा है और हमारा ही होगा

डेस्क:अयोध्या,। अयोध्या में विभिन्न धार्मिक और सामाजिक मुद्दों को लेकर संतों, महंतों और धार्मिक ट्रस्ट से जुड़े पदाधिकारियों ने राम मंदिर ट्रस्ट की आगामी बैठक, कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद और मथुरा में प्रस्तावित कार सेवा पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी कमल नयन […]

उत्तर प्रदेश

अयोध्या न्याय और मानवता की भूमि, निर्दोष पर आरोप बर्दाश्त नहीं – परमहंस आचार्य

डेस्क:तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के बीच आगामी 22 जुलाई को होने वाली श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की प्रस्तावित बैठक को लेकर कहा कि अयोध्या हमेशा से न्याय, मानवता और त्याग की भूमि रही है। उन्होंने कहा कि अयोध्या की परंपरा ही न्याय और मर्यादा की […]

उत्तर प्रदेश

सफाईकर्मी की मौत मामले में जेई की सेवा समाप्त, ठेकेदार पर कार्रवाई शुरू, नोएडा प्राधिकरण फिर सवालों के घेरे में

डेस्क:नोएडा के सेक्टर-93बी और ग्राम गेझा के समीप टी-पॉइंट पर सीवर लाइन की सफाई के दौरान सफाईकर्मी की मौत के मामले में नोएडा प्राधिकरण ने बड़ी कार्रवाई की है। प्राधिकरण ने संबंधित जूनियर इंजीनियर (जेई) की सेवाएं समाप्त कर दी हैं, जबकि संबंधित ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ […]

उत्तर प्रदेश

बुलंदशहर में पैसों के लेनदेन में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, ताड़तोड़ फायरिंग से एक की मौत

डेस्क:बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद में पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना सामने आई है, जिसमें अजब सिंह और सोनू की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए। वारदात की जानकारी होते ही एडीजी मेरठ जोन भानु भास्कर, डीआईजी मेरठ रेंज कलानिधि नैथानी और एसएसपी समेत […]