उत्तर प्रदेश

सावन का दूसरा सोमवार: काशी विश्वनाथ में भक्तों का सैलाब, गंगा के बढ़ते जलस्तर के बीच कड़े सुरक्षा इंतजाम

डेस्क:सावन के दूसरे सोमवार को बाबा की नगरी काशी पूरी तरह शिवमय हो गई। ब्रह्म मुहूर्त से ही दारागंज के दशाश्वमेध घाट पर पवित्र जल लेने के लिए कांवड़ियों का बड़ा समूह इकट्ठा हुआ। वहीं श्री काशी विश्वनाथ धाम में मंगला आरती और जलाभिषेक के लिए हजारों भक्तों की कतारें लगी हैं। सावन के इस विशेष दिन पर काशी विश्वनाथ धाम को फूलों से भव्य रूप से सजाया गया है। मंगला आरती के दौरान भक्तों और कांवड़ियों पर फूलों की बारिश की गई। आईएएनएस से एक भक्त ने कहा, “हम दशाश्वमेध घाट से जल लेकर काशी विश्वनाथ मंदिर जा रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था अच्छी है।”
राहुल चतुर्वेदी नामक कांवड़िए ने बताया, “यहां से अब हम पैदल कुनौरा महादेव मंदिर जाएंगे। कल सुबह तक पहुंच जाएंगे। हर साल हम महादेव को जल अर्पित करते हैं। सीएम योगी की सरकार में यहां की व्यवस्था बहुत अच्छी है।”
वहीं, पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश का असर काशी में भी दिख रहा है। गंगा का जलस्तर प्रति घंटे 2 सेमी की दर से बढ़ रहा है। इसके चलते सभी 84 घाटों तक जाने का रास्ता बाधित हो गया है।
दशाश्वमेध घाट के पुजारी विवेकानंद पांडे ने बताया, “गंगा का जलस्तर हर दिन लगभग दो से तीन फीट बढ़ रहा है। जलस्तर बढ़ने के कारण पूरा रास्ता बंद कर दिया गया है। गंगा आरती की जगह भी बदल दी गई है। अब आरती पिछली जगह से 15-20 फीट ऊपर की जा रही है।”
बढ़ते जलस्तर और भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। मंदिर और घाटों के आसपास ड्रोन से निगरानी की जा रही है। एनडीआरएफ की टीमें और जल पुलिस को तैनात किया गया है ताकि किसी आपात स्थिति में तुरंत मदद पहुंचाई जा सके।
डीआईजी शिव हरि मीणा ने बताया, “आज सावन का दूसरा सोमवार है। वाराणसी पुलिस और प्रशासन की कोशिशों से पहला सोमवार भी सफलतापूर्वक संपन्न हुआ था। दूसरे सोमवार के लिए भी हमने वही रणनीति अपनाई है। सेक्टर और ज़ोनल सिस्टम लागू किया गया है। किसी भी तरह की अव्यवस्था को रोकने के लिए कई जगहों पर बैरियर लगाए गए हैं। फोर्स को पूरी तरह से ब्रीफ किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *