अन्य उत्तर प्रदेश

लखनऊ : पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में बोलने के दौरान आया हार्ट अटैक, नहीं रहे यूपी के पूर्व मुख्य सचिव और विख्यात साहित्यकार डॉ. शंभूनाथ

लखनऊ में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव डॉ. शम्भूनाथ का कल शाम एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उद्बोधन के दौरान हृदय गति रुकने से निधन हो गया। हिंदी संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में वह मुख्य अतिथि थे।