उत्तराखंड के कोटद्वार में 5 जून को दिल्ली के रविन्द्र कुमार की लाश पड़ी मिली थी. अब खुलासा हुआ है कि पत्नी रीना सिंधू ने बॉयफ्रेंड पारितोष कुमार संग मिलकर ये मर्डर किया था. रविन्द्र कुमार का मुरादाबाद, यूपी में 3 करोड़ रुपए का मकान है. इस मकान में रीना फिजियोथेरेपी सेंटर चलाती है. पारितोष […]
यूपी के अलीगढ़ में पत्नी ललिता ने बॉयफ्रेंड नीरेश से पति ऋषि यादव की गोली मरवाकर हत्या करवा दी। 4 साल पहले दोनों की शादी हुई थी। पति ट्रक ड्राइवर था। अक्सर घर से बाहर रहता था। इस बीच ऋषि के चचेरे भाई (देवर) नीरेश से ललिता के संबंध हो गए। दोनों गिरफ्तार हैं।
हरियाणा के फरीदाबाद में कपड़ा व्यापारी अरुण ने पत्नी तनु की हत्या करके घर के सामने 5 फीट गहरा गड्ढा खुदवाकर लाश दबा दी। 23 अप्रैल को तनु लापता हुई थी। तभी से पति सबको बरगला रहा था। हत्या की वजह स्पष्ट नहीं है। अरुण और उसका पिता भूप सिंह गिरफ्तार हैं।
यूपी के मुजफ्फरनगर में मां मुस्कान ने बॉयफ्रेंड जुनैद संग मिलकर अपने दो मासूम बच्चों को मार डाला। जहर मिलाकर रसगुल्ला खिला दिया। घर से भागकर दोनों एक साथ रहना चाहते थे, लेकिन जुनैद को दोनों बच्चे मंजूर नहीं थे। मुस्कान गिरफ्तार है, जुनैद फरार है।
UP-ATS ने मेरठ से सेना के जवान राहुल को गिरफ्तार किया. उससे AK–47 के 70 कारतूस मिले हैं. ये कारतूस वो किसी को बेचने आया था. शुरुआती पूछताछ में राहुल ने बताया है कि J&K में सर्च ऑपरेशन के दौरान उसको ये कारतूस मिले थे.
यूपी के गाजियाबाद में दो पक्षों में कार निकालने पर विवाद हुआ. अजय चौधरी और मोंटी ने रवि शर्मा के गेट पर चार गोलियां दाग दीं. रवि और पिता शिकायत करने थाने में गए. थाने के गेट पर अजय और मोंटी ने आकर रवि की गोली मारकर हत्या कर दी. अजय पॉक्सो मामले में 15 […]