अन्य उत्तर प्रदेश

लखनऊ : सनातन सेवा ट्रस्ट और व्यापारियों ने भारतीय सेना के समर्थन में किया प्रदर्शन

लखनऊ : सनातन सेवा ट्रस्ट और व्यापारियों द्वारा भारतीय सेना के समर्थन प्रदर्शित करते हुए विनय खण्ड गोमतीनगर में प्रदर्शन किया। इस अवसर पर सनातन सेवा ट्रस्ट के संयोजक लक्ष्मण गौड़ और ग्रेटर लखनऊ जनकल्याण महासमिति के अध्यक्ष रूपकुमार शर्मा ने संयुक्त जानकारी देते हुए अवगत कराया कि भारत ने बड़प्पन का परिचय देते हुए गिड़गिड़ाते हुए पाकिस्तान पर दया कर युद्ध विराम किया किंतु पाकिस्तान अपनी गंदी हरकतों को नहीं छोड़ रहा। मुख्य वक्ता गोमती नगर के अध्यक्ष राजेंद्र दुबे ने कहा कि देशवासी भारतीय सेना के शौर्य के पूर्ण समर्थन में है। उपस्थित नर नारियों द्वारा “भारत माता और भारतीय सेना की जयकार” करते हुए सभी लोग आदर्श मार्केट चौराहा, विनय खंड 4 पर पहुंचे, जहां पाकिस्तान मुर्दाबाद और भारतीय सैनिक जिंदाबाद के नारे के साथ सैकड़ों व्यापारी और नागरिकों ने प्रदर्शन किया। इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार पी सी त्रिपाठी ने वीर रस की कविताएं सुनाई। प्रमुख लोगों में ट्रस्ट और नागरिकों में लालचंद श्रीवास्तव, बलराम मिश्रा, राजकुमार पाठक, अनिल वर्मा, चंदन कक्कड़, रामशरण तिवारी, रामु जगर यादव, आदर्श मार्केट अध्यक्ष संजीव शर्मा, युवा सनातन अध्यक्ष अनुज शर्मा, महेश वर्मा, सुरेश शर्मा, अरुण गुप्ता, अनिल राजभर, मनोज श्रीवास्तव, अमर नाथ दीक्षित, राकेश सिंह, विनोद तिवारी, मनोज मिश्रा, राम तिवारी, गुरनानी, पत्रकारपुरम व्यापार मण्डल के अध्यक्ष राजेश सोनी, प्रफुल्ल चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *